Trending

Jaunpur News : नाद से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवक गंभीर

Naya Savera Network

बरसठी | थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव स्थित साधन सहकारी समिति के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाद से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हसिया गांव निवासी विपिन सरोज (22) अपने एक साथी के साथ बरसठी बाजार से घर लौट रहा था। मनीपुर गांव के पास तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाद से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!