Trending

Jaunpur News : बिजली की चपेट मे आने से एक भैस की मौत

Naya Savera Network

जलालपुर जौनपुर    स्थानीय थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव मे शनिवार की सुबह बाह्मण बस्ती के समीप  बिजली के खम्बे मे लगे ट्रांसफार्मर के अर्थिंग मे बिजली उतर जाने के  कारण घास  चर रही एक भैस  की घटना स्थल पर मौत हो गयी।मौत की खबर लगते गाँव हड़कम्प मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दारा यादव निवासी बीबनमऊ की भैस रोज की भाँति उनका लड़का गोलू सुवह चराने के लिए   ले गया था।भैस चरते चरते ट्रांसफार्मर मे लगे ग्यारह हजार बोल्टेज की अर्थिग की चपेट मे आ गयी जिससे उसकी मौत हो गयी।ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने सहित डायल सौ  पर दिया।सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना तत्काल विद्युत उपकेन्द्र पर दिया।मौके पर पहुंचे लाईनमैन ने विद्युत सप्लाई बन्द कर तार मे फसे भैस को  छुड़ाया।पुलिस मामले को संज्ञान मे लेकर जाँच पड़ताल मे जुट गयी है ।वही गांव वालो ने विद्युत विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए लगभग एक लाख रुपये मूल्य की भैस  के मुवाईजे की मांग किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!