Trending

Jaunpur News : जौनपुर: कोतवाली क्षेत्र में विद्युत पोलों पर लटके मकड़जाले साफ, बारिश में करंट उतरने का खतरा टला

Naya Savera Network

जौनपुर, 22 जुलाई 2026 – कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर बेतरतीब ढंग से लटकी बंद पड़ी केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों के जंजाल को विद्युत विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाकर साफ कराया।

विद्युत विभाग के अवर अभियंता नीरज कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने पोलों पर लगी अनावश्यक केबल, कटे-फटे तार और बंद पड़े वाई-फाई कनेक्शन की लाइनें हटाईं। अभियान के दौरान ट्रैक्टर माउंटेड लिफ्ट और सीढ़ियों की मदद से पोलों पर चढ़कर कर्मचारियों ने तारों को व्यवस्थित किया।

लंबे समय से इन पोलों पर इंटरनेट और अन्य सेवा प्रदाताओं की पुरानी केबलें लटकी थीं, जिससे न सिर्फ सौंदर्य बिगड़ रहा था, बल्कि बारिश के मौसम में तारों से करंट उतरने और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। विभागीय कार्रवाई से अब पोल साफ-सुथरे हो गए हैं और आगामी बारिश में करंट उतरने का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे राहगीरों और दुकानदारों को राहत मिलेगी। विद्युत विभाग ने बताया कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह का अभियान आगे चलाया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!