Trending

Jaunpur News : धनियामऊ शहीद स्मारक पर अशोक चौरसिया का हुआ भव्य स्वागत

Naya Savera Network

 काशी प्रान्त अध्यक्ष ने शहीदों को किया नमन

बक्शा(जौनपुर) विकास खण्ड के धनियामऊ शहीद स्मारक पर बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम काशी प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। बारिश के बीच कार्यकर्ताओं ने गांजे-बाजे के बीच जेसीबी मशीन के अलावा कतारबद्ध खड़े महिलाओं पुरुषों ने माल्यापर्ण कर पुष्प वर्षा की। शहीद स्थल पहुँचे अशोक ने शहीदों को नमन करतें हुए पुष्प अर्पित कर पौधरोपण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, कुँअर मृगेंद्र सिंह शिव बाबा, धनियामऊ मण्डल अध्यक्ष अमित चौहान बबलू, महेश तिवारी, सचिन पाण्डेय, बिनोद शर्मा, केशरी प्रसाद, मनोज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें। नौपेड़वा बाजार हनुमान मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष अशोक चौरसिया का स्वागत किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष जनार्दन गौड़, भूपेश सिंह, सूर्यप्रकाश चौबे, आशीष जायसवाल, कपिलमुनि मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!