Trending

Mariahu News : भाजपा कार्यकर्ता संगठन को करें मजबूत: अशोक चौरसिया

Naya Savera Network

मड़ियाहूं। भारतीय जनता पार्टी के काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के मड़ियाहूं विधानसभा में प्रथम आगमन पर नगर स्थित एक मैरिज हॉल में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने तथा संचालन अभिषेक रावत ने किया।

अपने संबोधन में अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ जुट जाएं, ताकि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाया जा सके।

कार्यक्रम को विधायक डॉ. आर. पटेल, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, डॉ. हरेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव मिश्रा, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू और रामविलास पाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान डॉ. अजय कुमार सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!