Trending

Jaunpur News : हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा चालान

Naya Savera Network

बक्शा(जौनपुर) बक्शा पुलिस ने शनिवार सुबह विशेषसरपुर गांव में हुई मारपीट मामलें में हत्या के प्रयास में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रविवार को चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि विशेषसरपुर गांव निवासी प्रार्थी करुणाकर यादव ने मुकदमा दर्ज कराया कि प्रार्थी सुबह दुकान पर सामान लेने जा रहा था तभी गांव निवासी कुलदीप यादव, शैलेन्द्र यादव उर्फ कल्लू, अंकित यादव, रमेश, राजकेशर यादव, प्रदीप, दिलीप यादव एवं मनीलाल पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडों एवं धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिए। एसओ ने बताया कि वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक अरविंद ने घटना में वांछित कुलदीप यादव एवं शैलेंद्र यादव को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!