Trending

Mumbai News : खाने में कीटनाशकों का बढ़ता खतरा, इसी सच को सामने लाएगी 'द इंडिया स्टोरी': श्रेयस तलपड़े

Naya Savera Network

मुंबई। अभिनेता श्रेयस तलपड़े का कहना है कि लोगों की थाली तक पहुंच रहे कीटनाशकों का मुद्दा बेहद गंभीर है और उनकी आगामी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' इसी संवेदनशील विषय को आम जनता के सामने प्रभावशाली ढंग से रखने का प्रयास करेगी। हाल ही में फिल्म के प्रचार के दौरान अभिनेता ने जितेंद्र कुमार से विशेष बातचीत में अपनी फिल्म और अभिनय के विभिन्न पहलुओं पर खुलकर विचार साझा किए।

श्रेयस तलपड़े ने कहा कि आज के समय में लोग जो भोजन कर रहे हैं, उसमें कीटनाशकों का अत्यधिक इस्तेमाल एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है। इसके कारण शरीर में कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि फिल्म के माध्यम से लोग इस समस्या को समझें और जागरूक हों।

कॉमेडी और गंभीर भूमिकाओं के बारे में पूछे जाने पर श्रेयस ने कहा कि वह स्वयं को केवल एक कलाकार मानते हैं। उन्हें जो भूमिका अच्छी लगती है, उसे निभाना पसंद है, चाहे निर्देशक नया ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि कॉमेडी करना बिल्कुल आसान नहीं है, लेकिन गंभीर किरदार निभाने से एक अलग तरह की मानसिक संतुष्टि और शांति मिलती है। इसलिए वह दोनों तरह की भूमिकाओं को समान उत्साह के साथ निभाते हैं।

फिल्म की सफलता को लेकर श्रेयस ने कहा कि पूरी टीम ने रिलीज के लिए पूरी तैयारी की है। अब फैसला दर्शकों के हाथ में है कि वे फिल्म को कितना प्यार देते हैं। उन्हें विश्वास है कि 'द इंडिया स्टोरी' अपने विषय के कारण लोगों के दिलों तक पहुंचेगी।

फिल्म में अभिनेत्री काजल अग्रवाल एक वकील की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। श्रेयस का मानना है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देने का भी प्रयास है, जिससे लोग अपने भोजन और स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक बन सकें।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!