जफराबाद, जौनपुर। गद्दीपुर कजगांव में पूर्व प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित स्व. राधे मोहन मिश्र की पांचवीं पुण्यतिथि उनके निजी आवास पर घर के सभी सदस्य व तमाम समर्थकों की मौजूदगी में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने मिश्रा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे सम्पूर्ण समाज को अपना परिवार मनाते थे वह अपने शिक्षण कार्य के प्रति सदैव उदार थे और संस्था में अच्छे कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किये गए थे। यह बात अपने आप में गौरवान्वित करतीं उनके द्वारा पढ़ाये गये विद्यार्थी उन्हें आज भी अपना आदर्श मानकर उनके पद चिन्हों पर चलते हैं। अंत में पत्रकार राजेश मिश्रा ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राधेश्याम मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, महेन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र मिश्रा, सत्येन्द्र प्रसाद मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा, सन्तोष मिश्रा गुड्डू, सन्तोष मिश्रा (सुग्गू), विपिन, शैलेश, मनोज, विकास, शाश्वत, नीरज, विशाल आदि मौजूद रहे।
Jaunpur News : पूर्व प्रधानाचार्य राधे मोहन की मनाई गई 5वीं पुण्यतिथि
July 04, 2026

