Trending

Baksha News : पांच दिवसीय तकनीकी बकरी पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन

Naya Savera Network

बक्शा(जौनपुर) बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण हाल में बकरी पालन तकनीकी विषय पर पांच दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में जनपद के 25 कृषकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर बकरी पालन से संबंधित आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक ज्ञान प्राप्त करतें हुए प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण समापन पर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान करतें हुए कृषकों को बकरी पालन से संबंधित विभिन्न तकनीकी जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. हरिओम वर्मा ने बकरियों के आहार प्रबंधन, प्रमुख रोगों एवं उनके निदान पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। डॉ. रुपेश सिंह ने बकरियों के आवास प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सोनकर ने बकरियों के प्रजनन एवं वैज्ञानिक रखरखाव के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जबकि डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बकरियों के टीकाकरण एवं रोगों की रोकथाम विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बकरियों के लिए वर्षभर हरे चारे की उपलब्धता एवं चारा प्रबंधन के वैज्ञानिक उपायों की जानकारी दी। प्रशिक्षण पश्चात प्रतिभागी कृषकों का मूल्यांकन एवं अर्जित ज्ञान का प्रभावी ढंग से उपयोग करने एवं बकरी पालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!