Trending

Baksha News : होनहार आदित्य उपाध्याय का नीट में हुआ चयन

Naya Savera Network

 बक्शा थाना क्षेत्र के सुजियामऊ गांव निवासी आदित्य उपाध्याय का चयन नीट यूजी में होने से परिजनों सहित क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी। उक्त गांव निवासी सुनील उपाध्याय के दो पुत्रों में छोटा आदित्य सूर्यबली सिंह पब्लिक स्कूल जौनपुर में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर तैयारी हेतु कोटा राजस्थान चला गया।
तीसरी बार में आदित्य आल इंडिया रैंक 5066 तथा कैटेगरी रैंक 511 पाकर परिजनों के अलावा जनपद का नाम रोशन किया है‌। पिता सुनील आजमगढ़ में सिंचाई विभाग में बाबू के पद पर तो माता संगीता उपाध्याय गृहिणी है। आदित्य ने इसका श्रेय दादा स्व. घनश्याम उपाध्याय माता पिता एवं राधेश्याम, शिवश्याम परिवारजनों को दिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!