Trending

Jaunpur News : डीआरएम आशीष जैन ने डोभी स्टेशन का किया निरीक्षण

Technical Team

जौनपुर। वाराणसी के डीआरएम आशीष जैन ने औड़िहार से जौनपुर जाते समय डोभी स्टेशन का निरीक्षण किया और इस दौरान यात्री सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर लगे पेयजल नलों और हैंडपंपों की जांच की, जहां पानी की आपूर्ति संतोषजनक पाई गई। इसके अलावा उन्होंने विद्युत उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया और स्टेशन पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने डीआरएम को प्लेटफॉर्म छोटा होने की समस्या से अवगत कराया और बताया कि कई बार ट्रेन की चार बोगियां प्लेटफॉर्म से बाहर रह जाती हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। इस पर डीआरएम आशीष जैन ने जानकारी दी कि प्लेटफॉर्म विस्तार के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है और टेंडर भी जारी हो गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसी महीने के अंत तक विस्तार कार्य शुरू कर दिया जाएगा तथा स्टेशन पर साफ-सफाई और अन्य यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!