Trending

Jaunpur News : चकबंदी विभाग की चौपाल में ग्रामीणों ने जताया विरोध

Technical Team

जौनपुर। सरायभोगी क्षेत्र के ग्राम सभा शच्चीपुरम में शनिवार को चकबंदी विभाग द्वारा एक चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें मछलीशहर तहसील के उप जिलाधिकारी, चकबंदी अधिकारी, थाना अध्यक्ष अमित पांडेय और ग्राम प्रधान मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को चकबंदी प्रक्रिया, उसके लाभ और शासन की मंशा के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा लोगों की समस्याएं और सुझाव भी सुने।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी स्पष्ट राय रखते हुए चकबंदी का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम सभा के लगभग 95 प्रतिशत लोग चकबंदी के पक्ष में नहीं हैं। बैठक में सर्वदमन सिंह, राम सिंह, राजबहादुर सिंह, आनंद मिश्रा और दयाशंकर पटेल सहित कई ग्रामीणों ने भी अपने विचार रखते हुए गांव के हित में निर्णय लेने की मांग की। अधिकारियों ने सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की भावनाओं और सुझावों को उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा। यह चौपाल शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!