Trending

Jaunpur News : अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से जौनपुर से अच्छा संदेश जाय: जिलाधिकारी

Naya Savera Network
जौनपुर। 12वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने शाही किला परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कॉमन योग प्रोटोकॉल के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कमल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने समस्त सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल एक जनकल्याणकारी पहल है जो सीधे तौर पर नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी हुई है। जौनपुर से योग के क्षेत्र में एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश जाना चाहिए। इसके लिए अधिक से अधिक युवाओं को योग दिवस से जोड़ने की आवश्यकता है, ताकि इस वर्ष की थीम को सार्थक रूप से साकार किया जा सके। पूर्वाभ्यास पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरिमूर्ति तथा आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक विकास कुमार एवं जगदीश जी द्वारा कराया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को खड़े होकर, बैठकर एवं लेटकर किये जाने वाले विभिन्न योगासनों के साथ-साथ ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योग संकल्प एवं शांति पाठ के साथ हुआ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!