डा. सोने लाल पटेल जयन्ती का प्रस्ताव पारित
महराजगंज, जौनपुर। अपना दल (एस) की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक विधानसभा बदलापुर क्षेत्र के एक विद्यालय परिसर में हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव नायक पटेल ने किया। बैठक में पूर्व सांसद और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नागेन्द्र प्रताप पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था। जिलाध्यक्ष श्री पटेल ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए जिला, विधानसभा, जोन और बूथ कमेटियों के गठन तथा उनकी सक्रियता की समीक्षा किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इसका लक्ष्य कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने में सक्षम बनाना है। इसके अतिरिक्त 2 जुलाई 2026 को अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोने लाल पटेल का जन्म दिवस राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में श्रद्धापूर्वक मनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी डॉ. सोने लाल पटेल के आदर्शों का पालन करते हुए गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित समाज की आवाज बनेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोकर्ण पटेल, प्रभारी प्रदेश महासचिव भारत सिंह पटेल, विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल, प्रेम प्रकाश पटेल, आराधना पटेल,राज नारायण पटेल, सुशील सिंह, सतेंद्र सिंह, राधेश्याम सरोज, संजय पटेल, बजरंगी पटेल, लालचंद्र पाल सहित तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।
