Trending

Jaunpur News : जौनपुर के रोहित यादव ने जीता स्वर्ण पदक, 83.76 मीटर भाला फेंककर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रहे अव्वल

Technical Team

जौनपुर। मछलीशहर क्षेत्र के अदारी डभिया गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय जेवलिन थ्रोअर रोहित यादव ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

पंजाब के गुरु नानक स्टेडियम में 13 से 14 जून तक आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-9 में रोहित यादव ने 83.76 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उन्होंने प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीतकर जौनपुर का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में राजस्थान के यशवीर सिंह ने 82.93 मीटर भाला फेंककर रजत पदक हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र के शिवम लोहकारे ने 80.52 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

रोहित यादव प्रसिद्ध मैराथन धावक सभाजीत यादव के पुत्र हैं। बेटे की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभाजीत यादव ने कहा कि उनका सपना है कि रोहित भविष्य में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करें और देश के लिए पदक जीतकर क्षेत्र तथा राष्ट्र का नाम रोशन करें।

रोहित यादव की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही अदारी डभिया गांव समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!