Trending

Jaunpur News : उधार समोसा न देने पर महिला पर फेंका खौलता तेल, आरोपी गिरफ्तार

Naya Savera Network
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के सुखलालगंज बाजार में मंगलवार को उधार समोसा न देने पर हुए विवाद में एक युवक ने महिला दुकानदार पर खौलता तेल फेंक दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पूनम पत्नी प्रेम शंकर अपनी दुकान पर थीं। इसी दौरान बाजार निवासी अमीन उर्फ दत्तन उधार समोसा मांगने पहुंचा। महिला द्वारा उधार देने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में अमीन ने कड़ाही में खौलता तेल महिला पर फेंक दिया, जिससे वह झुलस गईं। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!