Trending

Jaunpur News : जिला कारागार में साप्ताहिक विश्व योग दिवस हुआ शुभारम्भ

Naya Savera Network
जौनपुर। आगामी विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला कारागार में 'साप्ताहिक विश्व योग दिवस' का भव्य शुभारंभ हुआ जिसका उद्घाटन जेल अधीक्षक पवन द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान मुख्य योग प्रशिक्षक डॉ. ध्रुवराज योगाचार्य और आचार्य हरिदास वैद्य ने बंदियों को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।
वहीं योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुये डॉ. ध्रुवराज योगाचार्य ने कहा कि "जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। नियमित योग के माध्यम से बंदी मानसिक तनाव, अवसाद (डिप्रेशन), मोटापा, ब्लड प्रेशर (बी.पी.), डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से मुक्ति पा सकते हैं। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है।"
कार्यक्रम में जेल प्रशासन की ओर से जेलर सुभाष कुमार, डिप्टी जेलर नन्द किशोर, शिक्षाध्यापक प्रदीप अस्थाना सहित कारागार के अन्य अधिकारी, कर्मचारी के अलावा बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक योग क्रियाओं में भाग लिया और इसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!