Trending

Jaunpur News : मोबाइल हैक कर खाते से साइबर ठगों ने उड़ाये 94,000 रूपये

Naya Savera Network
पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

जौनपुर। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाते हुए उसके बैंक खाते से 94,000 रुपये उड़ा दिया। घटना के सम्बन्ध में पीड़ित पन्ना लाल यादव निवासी ग्राम कौवापार, थाना गौराबादशाहपुर ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पन्ना लाल ने साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सिपाह में बचत खाता है। बीते 7 जून को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिये एक अनजान 'APK' फाइल आई। इस फाइल को खोलते ही पीड़ित का मोबाइल हैंग होने लगा और काम करना बंद कर दिया। इसके दो दिन बाद यानी 9 जून को उनके मोबाइल पर कई अनजान ओटीपी आये जिन्हें उन्होंने डिलीट कर दिया।
शिकायत के अनुसार बीते 9 जून की शाम 6:13, 6:16 और 6:18 बजे यूपीआई के माध्यम से पीड़ित के खाते से क्रमशः 49,000 रुपये, 25,000 रुपये और 20,000 रुपये की निकासी की गयी। मोबाइल ठीक कराने के बाद जब पीड़ित ने 11 जून को अपना बैंक स्टेटमेंट चेक किया तब उन्हें कुल 94,000 रुपये की धोखाधड़ी का पता चला। यह जानकर पन्ना लाल के होश उड़ गये जिस पर उन्होंने गौराबादशाहपुर थाने पर सूचना दिया। थाना पुलिस ने उन्हें साइबर का मामला होने पर साइबर थाने पर भेजा। साइबर थाने पर पुलिस ने बीते 12 जून को पन्ना लाल से तहरीर लेकर साइबर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!