Trending

Jaunpur News : रि—नीट परीक्षा एवं योग दिवस को लेकर शहर में नहीं घुस पायेंगे भारी वाहन

Naya Savera Network
जौनपुर। रि-नीट (यूजी) प्रवेश परीक्षा तथा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत अवगत कराना है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी द्वारा आयेजित रि-नीट (यूजी) प्रवेश परीक्षा 21 जून दिन रविवार अपरान्ह् 2 बजे से 5.15 बजे तक जनपद में 17 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित है। उक्त परीक्षा को सकुशल, सुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, जाममुक्त व दुर्घटना रहित बनाने के लिये शहर क्षेत्र में दिन के समय में आवश्यक वस्तु (गैस, डीजल, पेट्रोल व मेडिकल से सम्बन्धित वाहन को छोड़कर) नो एंट्री (भारी वाहन प्रवेश वर्जित) की व्यवस्था 21 जून दिन रविवार को समय प्रातः 6 बजे से रात्रि 21 बजे भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
सूचना विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पचहटिया तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 6 बजे से रात्रि 21 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। प्रसाद तिराहा से आने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 6 बजे से रात्रि 21 बजे तक प्रतिबन्धित रहेगा। पकड़ी हाइवे अण्डरपास से आने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 6 बजे से रात्रि 21 बजे तक प्रतिबन्धित रहेगा। अलीगंज हाइवे तिराहा से आने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 6 बजे से रात्रि 21 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। जगदीशपुर चौराहा से आने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 6 बजे से रात्रि 21 बजे तक प्रतिबन्धित रहेगा। चाँदपुर हाइवे अण्डरपास से आने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 6 बजे से रात्रि 21 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। कुत्तुपुर तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 6 बजे से रात्रि 21 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
इसके साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रातः 5 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शाही किला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु निम्न पार्किंग व डायवर्जन व्यवस्था की गयी है। वहीं जिला प्रशासन ने आमजन से अपील किा कि यातायात नियमों का पालन करते हुए निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें जिससे कार्यक्रम का सफल एवं व्यवस्थित आयोजन संपन्न हो सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!