Trending

Jaunpur News : व्यापार मण्डल ने उत्तर प्रदेश शासन को भेजा ज्ञापन

Naya Savera Network
नयी एप व्यवस्था का विरोध करते हुये मांग पूर्ण करने की उठायी आवाज
चौकियां धाम, जौनपुर। उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल मंडी सचिव उत्तर प्रदेश शासन के नाम नई सब्जी मंडी स्थित मंडी सचिव ध्रुव चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से नयी एप व्यवस्था का विरोध जिसमें मंडी समिति द्वारा गाड़ियों पर नई एप व्यवस्था को बिना व्यापारी संगठनों से परामर्श लिये अनिवार्य कर दिया गया है। यह व्यवस्था तकनीकी रूप से जटिल एवं व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार डाल रही है। मंडी समिति द्वारा दुकानों के मासिक किराए में प्रत्येक वर्ष 5 प्रतिशत की स्वत: वृद्धि की जा रही है। कृषि उत्पादों के मूल्य में उतार-चढ़ाव के कारण यह वृद्धि व्यापारियों के लिए असहनीय है। इस प्रावधान को तत्काल समाप्त किया जाय। समिति द्वारा वर्ष 2010 के आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा है। बी-क्लास सहित अन्य श्रेणी की दुकानों में भी की गई किराया वृद्धि को वापस लिया जाय, क्योंकि यह वर्ग पहले से ही सीमित मुनाफे पर कार्य कर रहा है।
श्री टण्डन ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल एवं मंडी ऐप की तकनीकी खामियां सामने आ रही है। मंडी टैक्स जमा करने के बाद भी व्यापारियों को ऑनलाइन बकाया राशि प्रदर्शित हो रहा है। सर्वर बार-बार डाउन रहता है जिससे टोल पर्ची प्रवेश एवं भुगतान में विलम्ब होता है। लेन—देन का रियल टाइम विवरण पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है जिससे पारदर्शिता का अभाव है। मंडी सचिव से उपरोक्त सभी मांगों को आज ही जिलाधिकारी, कृषि मंत्री, उत्तर प्रदेश मंडी सचिव को भेजने का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने संयुक्त रूप से बताया कि 19 जून को संपूर्ण उत्तर प्रदेश के सभी मुख्यालय पर ज्ञापन दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश शासन प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है कि यह कानून पूरी तरह व्यापार और व्यापारी विरोधी है। इसमें अभिलंब परिवर्तन किया जाय।
प्रतिनिधिमण्डल में रामकुमार साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, संजय केडिया, संतोष साहू, विजय अग्रहरी, ज्ञानेन्द्र साहू, सुरेश सोनकर, आनन्द साहू, वेद प्रकाश गुप्ता, योगेश साहू, विजय जायसवाल, यशवंत साहू, रितेश गुप्ता, चंदन जायसवाल, आशीष कुमार, गुलजारी लाल गुप्ता, चन्दन साहू, अरूण कपूर, मंगला प्रसाद साहू, दाऊ जी, रामासरे मौर्या, मनोज साहू, बबलू मौर्या, रत्ती लाल सोनकर, अभिमन्यु साहू आदि व्यापारी शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!