खेतासराय, जौनपुर। अखिल गौ सेवा समिति की पहल पर स्थानीय कस्बे में घायल नन्दी को हरियाणा से आई एम्बुलेंस इलाज के लिए ले गई अपने साथ। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत खेतासराय के वार्ड नंबर 8 स्थित आदर्श कन्या विद्यालय की गली में कई दिनों से एक घायल बछड़ा पड़ा हुआ था। बछड़े की फीमर (जांघ) की हड्डी टूट गई थी जिसके कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ था और दर्द से तड़प रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर मानव कल्याण अखिल गौ ट्रस्ट के सदस्य सोभित शर्मा ने बछड़े के उपचार और रेस्क्यू के लिए प्रयास शुरू किया। उन्होंने हरियाणा स्थित गोकुल धाम गौसेवा संस्थान तथा संबंधित पशु चिकित्सा विशेषज्ञों से संपर्क किया। इसके बाद विशेष रेस्क्यू टीम लंबी दूरी तय कर खेतासराय पहुंची। मंगलवार को लगभग 3 बजे नगर के लोगों के सहयोग से घायल बछड़े का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। टीम ने सावधानीपूर्वक बछड़े को वाहन में लादकर उपचार के लिए गोकुल धाम महातीर्थ झज्जर हॉस्पिटल हरियाणा भेज दिया। बताया गया कि वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों तथा गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं की सराहना किया। लोगों ने कहा कि समय रहते घायल बछड़े को उपचार मिलना मानवता और पशु संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल है।
Jaunpur News : फीमर हड्डी टूटने से घायल बछड़े का किया गया रेस्क्यू
June 16, 2026
