Trending

Jaunpur News : जिलाधिकारी ने एसटीपी प्लाण्ट का किया निरीक्षण

Naya Savera Network
 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने नगर के पचहटियां में स्थित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट के संचालन एवं वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुये कार्यों की समीक्षा किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाउंड्रीवॉल की मरम्मत कराने के निर्देश दिये। साथ ही परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराए जाने को कहा। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई एवं रख-रखाव की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, प्रोजेक्ट मैनेजर पवन मिश्रा, जेई जल निगम (ग्रामीण) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!