धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के धर्मापुर गांव में सोमवार की शाम पुराने विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला को लाठी—डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार धर्मापुर गांव की सरोजा देवी ने सोमवार की देर रात में थाने पर तहरीर देकर अवगत कराया कि सोमवार की शाम करीब 7 बजे पड़ोस के ही सतेन्द्र गौतम, जितेन्द्र व मुरारी ने पुरानी रंजिश को लेकर सरोजा देवी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें पड़ोसियों की पिटाई से सरोजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका सिर फट गया। शोर मचाने पर आस—पास के लोग मौके पर जुट गये तब सभी मौके से फरार हो गये। सोमवार की देर रात गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने सरोजा देवी के तहरीर पर जितेंद्र गौतम, सत्येंद्र, मुरारी और मंजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
Jaunpur News : महिला को लाठी—डण्डे से पीटकर किया घायल
June 16, 2026
