Trending

Jaunpur News : सरकार के विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: बीडीओ

Naya Savera Network
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान कार्यक्रम के दूसरे दिन तमाम लोग हुये शामिल
डोभी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, संस्कार, सुशासन व सम्मान के तहत आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन दिन यानी सोमवार को विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दी गयी। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना, कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज विभाग समेत अन्य विभागों ने अपने स्टॉल लगाये। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, पात्रता और मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी अरविन्द यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिये अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की हैं। सरकार की मंशा है कि विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। लोगों से अपील किया कि वे विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
इस अवसर पर अखिलेश सिंह, नृपेन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष बजरंगनगर, हरिहर राजभर मंडल अध्यक्ष डोभी, अभिनव सिंह, संजय सोनकर पूर्व मंडल अध्यक्ष, संजय सिंह, रामदयाल सिंह, विनय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू, सतेन्द्र सिंह, चिकित्साधीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके आनन्द, बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रशांत सिंह, आपूर्ति निरीक्षक बलवंत सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह, एडीओ पंचायत प्रवीण सिंह, एडीओ एजी दयानन्द सिंह, एडीओ आईसबी रमेश गौतम, एडीओ कोवापरेटीव अशोक सिंह, एडीओ समाज कल्याण दिनकर मौर्या, एडीओ एसटी शिवेंन्द्र मोहन शुक्ला, लिपिक लालजी राम, राधेश्याम सिंह, राजपाल, जेई अनिल सिंह, गौरव पाल, सचिवगण अजीत कुमार, राजेश यादव, दीपक कुमार, सुनित कुमार, रमेश गौतम, किशन कुमार, पंकज गौतम, बृजेश गौतम, मंगल दास, मनोज कुशवाहा, रितेश यादव, हरिहर लाल, अमीत सिंह, एखलाक, गोपाल, अनिल, रमेश कुमार, अतुल सिंह, अरुण कुमार, सचिन कुमार, करन कुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार समेत तमाम लोग मौजूद थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!