Trending

Jaunpur News : 14 गौसेवकों को उम्रकैद का मामला पकड़ रहा तूल

Naya Savera Network
राष्ट्रपति से क्षमादान की मांग, जौनपुर में सौंपा गया ज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रवीर सेना के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार सदर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में 14 गौसेवकों को सुनायी गयी आजीवन कारावास की सजा को माफ करने की मांग की गयी। बता दें कि बीते 13 जून को सिवनी मालवा की अदालत ने नजीर अहमद मामले में दीपक केवट, अजय राठौर, कन्हैया, गौरव सहित 14 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है।
सेना अध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गौ रक्षा सनातन धर्म का अभिन्न अंग हैं। इस फैसले से गौसेवकों में भय का माहौल बनेगा और भविष्य में कोई गौ हत्या रोकने का साहस नहीं करेगा। ज्ञापन में राष्ट्रपति से संविधान के अनुच्छेद 72 के तहत क्षमादान शक्ति का प्रयोग करने का अनुरोध किया गया है। संगठन का कहना है कि साक्ष्यों के अभाव में यह फैसला हुआ है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष आलोक सेठ, मंत्री नीरज सेठ, कोषाध्यक्ष मंगल सेठ, सियाराम गुप्ता, दीपक सेठ, सुरेन्द्र जी, चन्दन सोनी, एडवोकेट उग्रसेन यादव, प्रीतम वर्मा सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमण्डल ने चेतावनी दी कि यदि गौसेवकों को न्याय नहीं मिला तो संगठन प्रदेशव्यापी आन्दोलन करेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!