Trending

Jaunpur News : युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, तलाश में जुटी पुलिस

Technical Team

जौनपुर। मुफ्तीगंज थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर बेटी की बरामदगी की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायत में बताया गया है कि 2 मई की सुबह एक युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद से युवती और आरोपी दोनों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पिता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर जल्द कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और युवती की तलाश शुरू कर दी गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!