Jaunpur News : जौनपुर मेडिकल कॉलेज में जटिल ट्यूमर सर्जरी सफल, मरीज को मिली नई जिंदगी


जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शल्य चिकित्सा विभाग ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। 24 वर्षीय महिला मरीज के बाएं स्तन से लगभग 10 x 4 सेमी आकार का फाइलॉइड ट्यूमर निकाला गया। यह ऑपरेशन जनरल सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ए. ए. जाफरी के नेतृत्व में डॉ. इमरान और डॉ. नाज़िया की टीम ने किया। इसमें जूनियर रेजिडेंट डॉ. अली हैदर और डॉ. राजन्य प्रजापति का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सर्जरी के दौरान मरीज को सामान्य एनेस्थीसिया दिया गया, जिसे एनेस्थेसियोलॉजी विभाग के डॉ. आदर्श कुमार यादव ने सफलतापूर्वक संचालित किया। नर्सिंग स्टाफ मीना, अनुज, इंदु यादव और उपासना सहित सहायक स्टाफ ने भी पूरा सहयोग किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. आर. बी. कमल ने बताया कि अब इस तरह की उन्नत सर्जरी स्थानीय स्तर पर होने से मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। पहले ऐसे मामलों में मरीजों को बीएचयू, एसजीपीजीआई और केजीएमयू लखनऊ जैसे बड़े संस्थानों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन की हानि होती थी। उन्होंने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की बेहतर चिकित्सा सुविधाओं और टीम वर्क का परिणाम है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post