Trending

Jaunpur News : नौकरानी और सोनार गिरफ्तार, चोरी का मंगलसूत्र बरामद

Technical Team
बदलापुर, जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक नौकरानी और एक सोनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किया गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है। मिरशादपुर गांव निवासी डॉ. प्रतीक यादव ने दो दिन पहले पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने घर में काम करने वाली नौकरानी पर सोने का मंगलसूत्र चोरी करने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध नौकरानी गुनगुना उर्फ मंगला (पत्नी दुलराज, निवासी सरायहरखू, थाना बक्शा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसने मंगलसूत्र को धनियामऊ बाजार में एक सोनार को मात्र 3 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने जानकारी के आधार पर सोनार प्रदीप सेठ (निवासी बेलापार, थाना बक्शा) को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी का मंगलसूत्र बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र दत्त, कांस्टेबल हरखनाथ यादव और महिला आरक्षी पूजा वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!