Trending

Jaunpur News : झूठी सूचना से मचा हड़कंप, साम्प्रदायिक विवाद की खबर निकली गलत

Technical Team

शादी समारोह में मामूली कहासुनी को बताया पथराव, पुलिस कर रही कार्रवाई

जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के हरसिहपुर गांव में शुक्रवार रात साम्प्रदायिक विवाद और पथराव की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में मामला पूरी तरह भ्रामक निकला। गांव निवासी प्रेमचंद पटेल ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि हिंदू-मुस्लिम के बीच विवाद और पथराव हो गया है। सूचना मिलते ही नेवढ़िया थाना प्रभारी निरीक्षक राजाराम द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि गांव में किसी प्रकार का साम्प्रदायिक विवाद या पथराव नहीं हुआ था। दरअसल, एक शादी समारोह में दो लोगों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी, जिसे बढ़ा-चढ़ाकर गलत तरीके से सूचना दे दी गई। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पूरी तरह शांति है और इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने नशे की हालत में झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया, जिससे अनावश्यक तनाव की स्थिति बन गई। सीओ परमानंद कुशवाहा ने बताया कि मौके पर कोई विवाद नहीं मिला। यह सिर्फ आपसी कहासुनी का मामला था। झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!