Jaunpur News : यूपीपीसीएस में चयनित अविनाश सिंह का गांव में जोरदार स्वागत


असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद पर मिली सफलता, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

जौनपुर के शेरवा गांव निवासी अविनाश कुमार सिंह उर्फ राजू का यूपीपीसीएस-2024 परीक्षा में असिस्टेंट रजिस्ट्रार, स्टेट यूनिवर्सिटीज पद पर चयन हुआ है। शुक्रवार देर शाम उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-ताशों की गूंज के बीच फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा। परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्वागत करने वालों में लोहिया सिंह, पंकज सिंह, लल्लन उपाध्याय, फली तथा ग्राम प्रधान भैया लाल प्रमुख रूप से शामिल रहे। ग्रामीणों ने अविनाश की इस सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव बताया और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत कहा। वहीं, अविनाश कुमार सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post