Trending

Jaunpur News : विधायक जगदीश नारायण राय ने किया पंचायत भवन का उद्घाटन

Naya Savera Network
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। धर्मापुर ब्लॉक के किर्तापुर ग्राम पंचायत में नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने पंचायत भवन का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। अब गांव के लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यों एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी और सुविधाएं पंचायत भवन में ही उपलब्ध हो सकेंगी। इसके लिए उन्हें बार-बार ब्लॉक कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि पंचायत भवन गांव के विकास और प्रशासनिक कार्यों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का लाभ भी सुगमता से उपलब्ध कराया जाएगा।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता रामनरायन पांडेय ने की, जबकि संचालन विक्रम प्रकाश यादव ने किया। ग्राम प्रधान विनोद कुमार यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बीडीओ कृष्णमोहन यादव, प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश यादव, सचिव स्वतंत्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य जनता यादव, संतोष विश्वकर्मा, कैलाश पांडेय, फौजी दिनेश यादव, घनश्याम यादव, रामभुवन यादव, राकेश यादव, रमेश, शशिराज, मनोज मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!