Jaunpur News : सरकार के फैसले का प्रधान संघ ने किया स्वागत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के विकास को लेकर लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का क्षेत्र के प्रधानों ने स्वागत किया। सरकार के इस फैसले से प्रधानों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय ब्लॉक परिसर में प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे ने कहा कि पहले ग्राम विकास कार्य अधिकारियों को प्रशासक बनाकर कराए जाते थे, लेकिन सरकार के नए निर्णय से जनप्रतिनिधियों का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सभी प्रधान पूरी तन्मयता और निष्ठा के साथ सरकार के विकास कार्यों में सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय ग्राम पंचायतों को और अधिक मजबूत बनाने वाला साबित होगा। इससे गांवों में विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण सिंह, अनिल दुबे, राजेन्द्र यादव, राम सकल वर्मा, मोनू पाण्डेय, संजय सिंह, सोनू सिंह, संजय पाण्डेय, राम सकल बिन्द, मोनू बिन्द सहित तमाम प्रधान एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए ग्राम विकास को नई गति देने का संकल्प भी लिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post