Jaunpur News : निपुण भारत मिशन, कायाकल्प, छात्र उपस्थिति, पीएम पोषण योजना एवं डीटीएफ की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निपुण भारत मिशन, कायाकल्प, छात्र उपस्थिति, पी0एम0 पोषण योजना (मध्यान्ह् भोजन)/डीटीएफ की समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने अध्यापक उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए जिले के समस्त अधिकारियों से जनपद के समस्त विद्यालयों का एक ही दिन में तथा माह में 3 बार वृहद निरीक्षण कराये जाने व निरीक्षण में अनुपस्थित पाये गये अध्यापकों का नो वर्क-नो पे के आधार पर निरीक्षण तिथि का वेतन बाधित किया जाने एवं ग्रीष्मावकाश के उपरान्त विद्यालयों में छात्र उपस्थिति में सुधार करने के लिए निर्देश दिया गया। आगामी माह में सपोर्टिव सुपर विजन की समीक्षा हेतु एआरपी को भी बैठक में अनिवार्य रुप से उपस्थित होने, जिलास्तरीय टास्क फोर्स सदस्य एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों को लक्ष्य के सापेक्ष निरीक्षण ससमय पूर्ण करने एवं विद्यालय निरीक्षण में विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता के साथ ही विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करें। अपने शैक्षिक, प्रशासनिक अनुभवों को साझा करें जिससे छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति रुचि जागृत हो।
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में आरटीई के अन्तर्गत प्रवेश नहीं दिया गया है, उनके मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही प्रस्तावित करने एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित कर चिन्हित दिव्यांग/विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करवाने, प्रेरणा पोर्टल पर प्रदर्शित नामांकन प्रगति में डीबीटी के माध्यम से धनराशि हस्तांतरण हेतु डिलीटेड स्टूडेन्ट्स 6601 का विकास खण्डवार व छात्रवार विवरण प्रस्तुत करने तथा जिला स्तर पर डिलीटेड स्टूडेन्ट्स 6601 रहने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं 400 से अधिक वाले स्टूडेन्ट्स डिलीट करने वाले विकास खण्ड बरसठी, करंजाकला, रामपुर एवं शाहगंज के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस निर्गत किये जाने का निर्देश दिया।
विद्यालयों में किचेन शेड का निर्माण कराने व मध्यावकाश में बच्चों को सौहार्दपूर्ण/सुसंस्कृत तरीके से बैठाकर एम0डी0एम0 ग्रहण कराने परिषदीय विद्यालयों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त किये जाने एवं छात्रों के अधिगम स्तर के सम्प्राप्ति को उत्तम किये जाने हेतु शिक्षा विभाग से सम्बन्धित समस्त अधिकारियों को 2 विद्यालय एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को 01 विद्यालय गोंद लेने का भी निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में समस्त जिलास्तरीय टास्क फोर्स सदस्य, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा/एम0डी0एम0, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं एस0आर0जी0 उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post