Trending

Jaunpur News : भूगर्भ जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा गिरते जलस्तर की हुई समीक्षा

Naya Savera Network
जौनपुर। जिला भू-गर्भ जल प्रबन्धन परिषद की बैठक जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने भूगर्भ जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा गिरते जलस्तर की समीक्षा किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में जल संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा सभी सरकारी भवनों की छतों की साफ-सफाई कराते हुए वर्षा जल को वाटर रिचार्ज के रूप में उपयोग में लाया जाय। रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली को प्रभावी रूप से संचालित किए जाने का निर्देश देते हुये उन्होंने कहा कि भूगर्भ जल का अंधाधुंध दोहन भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है, इसलिए जल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
उन्होंने ग्राम पंचायतों, विद्यालयों एवं नगरीय क्षेत्रों में जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का निर्देश दिया जहां संबंधित विभागों द्वारा भूगर्भ जल स्तर, संचालित योजनाओं एवं जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण को जन आंदोलन के रूप में संचालित करते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!