Trending

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार | Sanchar Setu

Technical Team


शाहगंज, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार थाना शाहगंज में पीड़िता की तहरीर पर सूरज मौर्या के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 352, 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस टीम ने बुधवार को भादी तिराहा क्षेत्र से वांछित अभियुक्त सूरज मौर्या उर्फ राजू मौर्या निवासी डिहवा भादी नई सब्जी मंडी, शाहगंज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए न्यायालय के समक्ष पक्ष रखने की बात कही। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष गिरी एवं आरक्षी अमरनाथ शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!