Trending

भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम ने बदली करवट | Sanchar Setu

Technical Team


केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र सहित आसपास में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर तक तेज धूप और लू से परेशान लोगों को शाम होते-होते बदलते मौसम से बड़ी राहत मिली। क्षेत्र में तेज आंधी और तूफान ने अंधेरे का रूप ले लिया जिसके बाद बारिश शुरू हो गई जो लगभग एक घंटे तक जारी रही। तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। कई जगहों पर धूल भरी आंधी के बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, तेज तूफान की वजह से कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की भी खबरें सामने आ रही हैं बारिश के साथ ओले भी गिरे,मौसम के इस अचानक बदलाव से जनजीवन प्रभावित जरूर हुआ है, लेकिन भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए यह राहत भरी खबर साबित हुई।समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में कही से किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!