कुसरना गांव में बस ने बालक को मारा धक्का, रेफर | Sanchar Setu



केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कुसरना (मड़हला अनुसूचित बस्ती) गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ प्रांजल पुत्र जंगबहादुर 8वर्ष बुधवार को घर के सामने सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान केराकत से खुज्जी की तरफ जा रही बस ने धक्का मार दी। धक्का लगते ही बालक सड़क के किनारे बेसुध होकर जा गिरा, घटना की जानकारी होते ही गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को घेर लिया और सड़क के किनारे खड़ा करा दिया। तत्पश्चात बालक के उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थित नाजुक देख बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच लोगो को समझा बुझाकर बस और चालक को कब्जे में लेकर थाने लाकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गए।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post