Jaunpur News : असंतुलित होकर स्कूटी से सड़क पर गिरी महिला की ट्रेलर से हुई मौत

ब्यूटी पार्लर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती थी मृतका
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामदेवपुर गांव निवासी विकास शर्मा अपनी पत्नी काजल 27 वर्ष को स्कूटी से लेकर वाराणसी दवा दिलाने गया था। वापस घर लौटते समय करीब साढ़े 5 बजे स्टेट बैंक के समीप खलिया खास गांव के सामने पहुंचा ही था कि स्कूटी असंतुलित हो गयी जिससे पीछे बैठी पत्नी नीचे सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही ट्रेलर की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हालांकि घटना में पति बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रेलर को कब्जे में ले लिया।तत्पश्चात शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतका ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उसको 6 वर्षीया पुत्री श्रेया व 4 वर्षीय पुत्र वंश है। घटना के बाद परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post