Jaunpur News : बोलेरो की चपेट से वृद्ध की हुई मौत

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 खेमपुर के पास तेज रफ्तार बोलेरो वाहन से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान खेमपुर निवासी फईलु सोनकर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार फईलु अपनी लूना बाइक से सब्जी बेचकर घर जा रहे थे। स्वास्थ्य केंद्र खेमपुर नेशनल हाईवे पर कट डिवाइड से सड़क पार करते समय जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फइलु सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी जिन्होंने परिवार को सूचना दिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को एक निजी अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। इस बाबत पूछे जाने पर रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार बोलेरो वाहन टक्कर मारने के बाद वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस आस—पास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाल रही है। वाहन और चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post