Jaunpur News : भ्रष्टाचार एवं घोटाले के विरूद्ध 1723 दिनों से सत्याग्रह जारी

जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में चलाया जा रहा सत्याग्रह आन्दोलन 1723वें दिन भी जारी रहा। आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त के नेतृत्व में 9 अगस्त 2021 से चल रहे इस अनवरत धरने के माध्यम से भूमि अधिग्रहण में हुई अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिंदुओं पर अडिग है और समस्या के समाधान तक जारी रहेगा। सत्याग्रह के दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई भीषण डकैती के अभियुक्तों पर कड़ी कार्यवाही की मांग भी की गयी। इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह, अमरेश पाण्डेय, किरन सिंह, नन्द लाल रावत, आदित्य नारायण शर्मा, राम बहाल यादव, राजित राम यादव, विजय प्रकाश मिश्र, राम आसरे विश्वकर्मा, प्रेम प्रकाश मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم