Jaunpur : टीडी महिला कालेज में एक दिवसीय सामान्य शिविर आयोजित

जौनपुर। नगर के तिलकधारी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना सत्र 25-26 के अंतर्गत द्वितीय एक दिवसीय सामान्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी तथा विवेकानंद जी एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेविकाओं द्वारा सरस्वती वंदना व लक्ष्य गान हुआ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ0 वंदना सिंह ने स्वयंसेविकाओं शुभकामना दिया। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 चित्रलेखा सिंह ने महिला सशक्तिकरण, सशक्त महिलाएं, सशक्त समाज का आधार है, यह कहते हुए बताया कि दुनिया प्रगति तभी कर पाएगी जब महिलाएं आगे बढ़ेगी।
संगोष्ठी में डा. नीलम सिंह वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी ने महिला दिवस का प्रारंभ कैसे और कब हुआ, इसको अवगत कराते हुए कहा कि महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि महिलाओं को समान अधिकार, समान अवसर व सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए हमें एक साथ मिलकर सशक्तिकरण की दिशा में काम करना चाहिए। अनूप सिंह ने स्वयंसेविकाओं को शुभकामना दिया। संगोष्ठी में महाविद्यालय की अन्य प्राध्यापिकाओं ने उपस्थित होकर अपनी भागीदारी देते हुये कार्यक्रम को सफल बनाया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post