Jaunpur : ​भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने किया रंगोत्सव कार्यक्रम

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने शहर के सुक्खीपुर में स्थित एक लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जहां आये अतिथियों, विभिन्न संगठनों एवं व्यापारियों को जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, नगर अध्यक्ष जय कृष्ण साहू सहित अन्य ने ने अबीर-गुलाल लगाकर आपस में प्रेम व भाईचारा बनाये रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्या रहे। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह सहित पूरी कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि व्यापार मण्डल द्वारा इस तरह का आयोजन हर वर्ष होना चाहिए जिससे आपसी सद्भाव का माहौल बना रहे। साथ ही कार्यक्रम संयोजक अभिषेक बैंकर का उत्साहवर्धन किया। रंगोत्सव कार्यक्रम में गीत—संगीत की शानदार प्रस्तुति जौनपुर के प्रसिद्ध गायकों द्वारा होली के गीत व लोक गीत से आये सभी अतिथियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू, युवा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष अमित जायसवाल ने शहर के व्यापारियों एवं समाजसेवी को सम्मानित किया।
वहीं अतिथि के रूप में कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ अध्यक्ष घनश्याम सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, नगर अध्यक्ष आरिफ, आरिफ हबीब, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता नीरज सिंह, सुभाष कुशवाहा, पीयूष गुप्ता, आशीष गुप्ता, रोहित भारद्वाज, अमित श्रीवास्तव, राजू दादा, दीपक सिंह, राजेश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक संघ, शिवेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ, सरदार जसविंदर सिंह, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीषदेव, महामंत्री मनीष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, शशांक सिंह, मोती लाल यादव, विजय बागी, अरविंद बैंकर, विकास शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, भाजपा नगर अध्यक्ष उत्तरी सारिका सोनी, दक्षिणी अध्यक्ष डा. कमलेश निषाद, सखी वेलफेयर फाउण्डेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, अतुल्य वेलफेयर की अध्यक्ष उर्वशी सिंह, डा. अंजना सिंह, जेसीआई चेतना अध्यक्ष सरला महेश्वरी, राष्ट्रीय हिन्दू महिला परिषद की अध्यक्ष अर्चना सिंह, सभासद पोषकी साहू, अतुल सिंह, नीतिश सिंह, रोशी सोनकर, प्रदीप सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, संजय जंडवानी, संजीव यादव, नीरज शाह, दीपक जावा, नवीन बस्तोगी, आयकर अधिवक्ता डॉ दिवाकर गुप्त मौजूद रहे।
इस अवसर पर रवि अग्रहरि, सर्वेश जायसवाल, रूप नारायण माली, धर्मेन्द्र जायसवाल, अभिषेक यादव, आदर्श जायसवाल, दिलीप जायसवाल, प्रशांत कुकरेजा, डा. चंदन गुप्ता, संजीव साहू, राजेन्द्र स्वर्णकार सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश साहू एवं प्रदीप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post