Jaunpur : ​कुरआन एवं अली एक—दूसरे के पूरक: शेख हसन

जौनपुर। कदम रसूल छोटी इमामबाड़े में रविवार को शिया पंजतनी कमेटी के तत्वावधान में मजलिसे अज़ा व रोजा इफ्तार सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना शेख हसन जाफर ने कहा कि कुरआन और अली दोनों एक—दूसरे के ऐसे साथ हैं जैसे एक चने की दो दाल। अगर आप सलामत इस्लाम चाहते हैं तो कुरआन और अली को एक बराबर मानें, इसलिए कि बगैर कुरआन के न अली समझ में आयेगा और न ही बगैर अली के कुरआन। लिहाजा हर मुसलमान के लिए जरूरी है कि वोह कुरआन पढ़े और हजरत अली अ.स. सीरत पर अमल करें, क्योंकि रसूले खुदा स.अ. हजरत मुहम्मद साहब का ये फरमान है कि अली कुरआन के साथ है और कुरआन अली के साथ। मगरिब की नमाज के बाद सभी ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया। इस अवसर पर अध्यक्ष शाहिद मेंहदी, नेहाल हैदर, कैफी रिजवी, एजाज हुसैन, नियाज हसन, अजादार हुसैन, रूमी आब्दी, हसनैन कमर दीपू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post