Jaunpur : ​ कानपुर में होगा राज्यस्तरीय निरंकारी सन्त समागम

जौनपुर। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की दिव्य एवं करुणामयी छत्रछाया में 22 मार्च को कानपुर के निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड (पराग डेयरी के समीप) में उत्तर प्रदेश का भव्य राज्यस्तरीय निरंकारी संत समागम श्रद्धा, समरसता और आध्यात्मिक उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। यह पावन आयोजन मानवता, विश्वबंधुत्व और आध्यात्मिक जागृति का प्रेरणास्रोत बनेगा। यह जानकारी देते हुये स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलने वाले इस दिव्य समागम में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु भक्त एकत्रित होकर सतगुरु के अमृतमय संदेशों का श्रवण करेंगे। जौनपुर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त संत समागम में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंच रहे हैं। सत्संग की इस पावन वाणी से मानव जीवन में प्रेम, सहअस्तित्व, करुणा और वैश्विक भाईचारे की भावना को नया आलोक प्राप्त होगा।
श्री जायसवाल ने बताया कि उक्त दिव्य समागम की पूर्व बेला में युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक और रचनात्मक दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से 20 एवं 21 मार्च को 'निरंकारी यूथ सिम्पोजियम' का आयोजन होगा जिसका मुख्य विषय 'द सिक्स एलीमेंट्स'- छः तत्व रहेगा। इस प्रेरणादायी मंच पर लघु नाटक, भक्ति-गीत, पैनल चर्चा और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को आध्यात्मिकता, अनुशासन, आत्मिक संतुलन, मानवीय मूल्यों, सकारात्मक चिंतन तथा रचनात्मक नेतृत्व के प्रति प्रेरित किया जायेगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले युवा अपनी प्रतिभा, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से इस आयोजन को जीवंत बनाएंगे। यह सिम्पोजियम युवाओं के भीतर सेवा, सहयोग, समर्पण और वैश्विक मानवीय चेतना को सुदृढ़ करने का माध्यम सिद्ध होगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post