Trending

Jaunpur : ​रामपुर में होली से पहले फ्लैग मार्च

टीम संचार सेतु

रामपुर, जौनपुर। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने सोमवार को होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ नगर पंचायत क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गयी। उन्होंने कहा कि होली रंगों और उल्लास का पर्व है लेकिन इसकी मर्यादा बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि शांति भंग करने या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने नगर पंचायत के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल ने मार्च कर सुरक्षा का संदेश दिया। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ अनुशासन और शांति के माहौल में संपन्न कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बना रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!