Trending

Jaunpur : ​अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की नयी कार्यकारिणी घोषित

टीम संचार सेतु

जौनपुर। सामाजिक, धार्मिक, चिकित्सक, किन्नर सहित अन्य क्षेत्र में अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा नई कार्यकारिणी घोषणा के साथ होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ शकुन्तला यादव, डॉ समर बहादुर सिंह, डॉ अजय दूबे, रीता जायसवाल, नागेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में शिव तांडव स्त्रोत मेनका सिंह और राधा कृष्ण होली गीत नीलम मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया। ट्रस्ट के संरक्षक द्वारा नये सदस्यों के साथ नई समिति अधिवक्ता समिति का गठन किया गया जिसके लिए शरद जायसवाल को अध्यक्ष घोषित किया गया। समाजसेवा समिति की अध्यक्ष मीरा अग्रहरि, सचिव क्षमा सिंह, शिक्षक समिति के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सचिव नीलम मिश्रा, डॉ पूनम सिंह, किन्नर समिति की अध्यक्ष पायल किन्नर, सचिव डॉली जोशी के साथ सभी समितियों के सदस्यों के नामों की घोषणा की गयी। कार्यकारिणी घोषणा के उपरांत एक—दूसरे को रंग—गुलाल लगाकर पारम्परिक मिष्ठान के साथ होली पर्व की बधाई प्रेषित की गयी।
इस दौरान संस्थाध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि लोक संस्कृति में शामिल होली का महत्व सबसे ज्यादा है। ऐसे पूरे भारत में होली मनाया जाता है लेकिन यूपी-बिहार में होली का महत्व अलग है। फागुन का महीना चढ़ते ही गांव-गांव होली गवाने लगता है। लोग पूरे महीने होली में ढोल, झाल, मजीरा आदि लेकर बजाते—झूमते रहते हैं। राजनीतिक पार्टियां भी जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन करती हैं। डा. शकुंतला यादव ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इसको बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिये। डा. समर बहादुर सिंह ने कहा कि यह त्योहार एकता का संदेश देता है। डा. अजय दूबे ने कहा कि हमें होली का पर्व सबसे मिलकर और बिना की नुक़सान के साथ प्राकृतिक रंगों के साथ मनाये हानिकारक केमिकल्स युक्त रंगों से दूर रहे। संरक्षक रीता जायसवाल ने कहा कि होली मिलन समारोह हो और महिलाएं भाग न लें, ऐसा हो नहीं सकता। कार्यक्रम का संचालन सागर सोलंकी ने किया। आभार राधिका सिंह ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूनम सिंह, अर्चना सिंह, सरोज गुप्ता, शिवांगी खरे, कनक सिंह, ढसत्र साधना मौर्य, सीमा गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, स्वप्निल श्रीवास्तव, रेनू अग्रहरि, किरन किन्नर, नीरज शाह, रामजी सिंह, सुधांशु विश्वकर्मा, अंजनी मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!