जौनपुर। जनपद न्यायाधीश सुशील शशि ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा 26 मार्च दिन गुरूवार को राम नवमी पर पूर्व में घोषित अवकाश को परिवर्तित करते हुए 27 मार्च दिन शुक्रवार को राम नवमी पर अवकाश घोषित किया गया है। 26 मार्च को जनपद न्यायालयों में कार्य दिवस घोषित किया गया है तथा अध्यक्ष/मंत्री दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर का प्रस्ताव 24 मार्च को इस आशय से प्राप्त हुआ है कि पूर्व में 25 मार्च दिन बुधवार को दुर्गा अष्टमी पर घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए 26 मार्च दिन गुरूवार को दुर्गा अष्टमी पर स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने हेतु अनुरोध किया गया है। न्यायालय के उक्त पत्र के अनुपालन में अधीनस्थ न्यायालयों के उपयोग हेतु निर्गत कैलेण्डर वर्ष 2026 में 26 मार्च दिन गुरूवार को राम नवमी पर पूर्व में घोषित अवकाश को परिवर्तित करते हुए 27 मार्च दिन शुक्रवार को राम नवमी पर अवकाश घोषित किया जाता है। इसके अतिरिक्त दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के प्रस्ताव 24 मार्च के अनुकम में अधिष्ठान के प्रशासकीय आदेश 4 जनवरी 2026 से पूर्व में 25 मार्च दिन बुधवार को अष्टमी पर घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए 26 मार्च दिन गुरूवार को दुर्गा अष्टमी पर स्थानीय अवकाश घोषित जाता है तथा 25 मार्च दिन बुधवार को जनपद न्यायालय सहित समस्त ग्राम न्यायालयों में कार्य दिवस रहेगा।
Jaunpur : दीवानी न्यायालय के अवकाश तिथि में हुआ परिवर्तन
byटीम संचार सेतु
-
0
Post a Comment