Trending

Jaunpur : शहीद दिवस पर जेसीआई जौनपुर ने करायी भाषण प्रतियोगिता

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष अंजनी प्रजापति की अध्यक्षता में राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर कंपोजिट विद्यालय परगासपुर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने बढ़—चढ़कर भाग लिया। सभी ने अपने शानदार उद्बोधनों से अमर शहीदों को याद किया। भाषण के पश्चात समिति ने सभी के भाषणों का अवलोकन करते हुए नव्या को प्रथम, भावना को द्वितीय एवं भरत को तृतीय विजेता घोषित किया। विजेता बच्चों को संस्था ने अवार्ड देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि 23 मार्च का दिन भारतीय इतिहास का वह स्वर्णिम दिन है जब मातृभूमि के लिए तीन नौजवानों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले लगा लिया। ग्राम प्रधान प्रेमशंकर ने कहा कि उनके बलिदान हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने और राष्ट्रप्रेम की राह पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रहलाद तिवारी, राजीव शंकर मिश्रा, पंकज कुमार, हरि प्रसाद यादव, हरिशंकर, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ, बच्चों के अभिभावक, बच्चे आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों की वीरता को नमन करते हुये इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!