Jaunpur : महराजगंज में सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर हुये कार्यक्रम

पंकज बिन्द @ महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रांगण में विधायक रमेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें खंड विकास अधिकारी दिनेश मौर्य व ब्लॉक मिशन प्रबंधक ध्रुव प्रकाश, मंजू बॉथम, संतोष कुमार, एडीओ आरडी आनंद मिश्रा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान आदित्य महिला स्वयं सहायता समूह ने अपने उत्पाद जैसे ब्रांड गैलेक्सी सुपर गोल्ड पॉलिश, चमनप्राश और ठंडा तेल का प्रदर्शन किया।शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने बच्चों के लिए पढ़ने की विधियों और नियमों के बारे में जागरूक किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भी अपनी गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दिया। विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने सभी उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बदलापुर को जिला बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा किया। इस दौरान सभी विभाग सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। केंद्र में किडनी से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक की सभी जांचें उपलब्ध हैं जिसके लिए पहले लोगों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता था।
स्वास्थ्य विभाग की टीम में अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद, नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. कृष्ण कांत निगम, प्रभारी एडीओ पंचायत उमेद्र यादव, सत्येंद्र यादव, सतीश मौर्य, ग्राम प्रधान आजाद सिंह, प्रधान विनोद पाल, राहुल मिश्रा, अशोक कन्नौजिया, प्रशान्त यादव, एलटी रविंद्र सिंह, डाटा एंट्री ऑपरेटर देवी प्रसाद सैनी, वार्ड बॉय संजय, रविश गौतम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post