Trending

Jaunpur : ​रमेश चन्द्र को मिली नव प्रकाश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी

टीम संचार सेतु

सोनू गुप्ता @ मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में संचालित नव प्रकाश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवानीगंज में आयोजित समारोह के बीच रमेश चंद्र सिंह ने प्रधानाचार्य पद का पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर उत्साह, सम्मान और अनुशासन के वातावरण से ओत-प्रोत रहा। समारोह में विद्यालय के प्रबंधक केशव सिंह ने नये प्रधानाचार्य का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के पूर्व वरिष्ठ शिक्षक मार्कण्डेय सिंह ने विद्यालय की शैक्षिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मिर्जापुर जनपद के निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र सिंह ने शिक्षा को समाज निर्माण की आधारशिला बताया। इस अवसर पर अध्यापक आनंद कुमार, भाजपा नेता राजेश सिंह, संजय जी, प्यारे लाल, सूरज जी, रविन्द्र सिंह, आलोक सिंह, नवनीत सिंह, प्रधान संतोष सेठ, शेरा पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय गणमान्यों में विमल जी, ज्ञानेन्द्र, आतिश, अमृताश, संतोष, विनोद, रवि, हेमन्त और गौरव ने भी समारोह की गरिमा बढ़ायी। वहीं अपने सम्बोधन में प्रधानाचार्य श्री सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और छात्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प दोहराया। विद्यालय के समस्त कर्मचारी इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बने।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!